खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन पुरुष व महिला प्रतियोगिता का आयोजन दि 23 व 24 अगस्त को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाजपुर में हुआ था। जिसमें डी एस बी परिसर नैनीताल ने महिला वर्ग में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर को हराकर ट्रॉफी पर क़ब्ज़ा किया।  जबकि पुरुष वर्ग के फ़ाइनल में एम बी पी जी कॉलेज हल्द्वानी को हराकर ट्रॉफ़ी पर क़ब्ज़ा किया।

ALSO READ:  नैनीताल की टैक्सी यूनियन के प्रार्थना पत्र की सुनवाई में हाईकोर्ट ने दिए अहम निर्देश ।

इन दोनों टीमों का शनिवार को डी एस बी परिसर में जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रो. आर सी सी जोशी, प्रो. ललित तिवारी, प्रो. रजनीश पाण्डेय, प्रो. बी आर पंत, डॉ. मोहन लाल, डॉ. संतोष कुमार, सुनील कुमार, अनिता,  छात्र संघ अध्यक्ष शुभम बिष्ट, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विशाल वर्मा व मयंक बिष्ट, विनोद कुमार वैध, भावेश, रवींद्र, मोहित , रोहित, हर्षित, मनीष, सक्षम, हिमांशु, लक्ष्मण आदि उपस्थित थे।

You missed

You cannot copy content of this page