खबर शेयर करें 👉

लकड़ी लेने जंगल गई एक महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने काफी ढूंढखोज के बाद महिला का  शव दूसरे दिन बरामद किया ।  गरुड़ के निकटवर्ती नौगांव निवासी आनुली देवी पुत्री दुलप सिंह (55 वर्ष) शनिवार को लकड़ी लेने जंगल गई थी। महिला देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजन ग्रामीणों की मदद से खोजबीन में जुट गये। शनिवार को मौसम खराब होने के कारण उन्हें सफलता नहीं मिली। रविवार को फिर ग्रामीण महिला की खोज में जंगल गए। काफी खोजबीन के बाद जिंतोली के जंगल में महिला का शव मिला। बताया जाता है कि महिला अपने मायके में रहती है। इधर थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट ने बताया कि महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है ।

ALSO READ:  सी आर एस टी इंटर कॉलेज ओल्ड ब्वॉयज एसोसिएशन की द्विवार्षिक कार्यकारिणी का गठन, जगदीश बवाड़ी पुनः अध्यक्ष, खीमराज बिष्ट उपाध्यक्ष, डॉ.मनोज बिष्ट महासचिव, शैलेन्द्र बर्गली उप सचिव, धर्मेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष बने ।

You missed

You cannot copy content of this page