खबर शेयर करें 👉

नैनीताल /हल्द्वानी। पति को धोखा देकर  दो बच्चों की मां को  प्रेमी के साथ होटल में  रंगरेलियां मनाते हुए  जब उसके पति ने रँगे हाथों पकड़ा तो वह अपनी गलती स्वीकारने के बजाय पति पर ही आक्षेप लगाने लगी । जिससे होटल में हंगामा हो गया ।  हंगामे की सूचना पर पुलिस तीनों को थाने ले आई । जहां पति अब उसे अपनी पत्नी के रूप में स्वीकारने को तैयार नहीं था ।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीलीकोठी निवासी एक व्यक्ति वाहन चलाता है। सोमवार को चालक की पत्नी मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी। पति को पत्नी के चाल-चलन में पहले से ही शक था। घर से निकलते ही पति ने पत्नी का पीछा करना शुरू कर दिया। पत्नी के खान चंद मार्केट स्थित एक होटल में घुसते ही पति को मामला समझ में आ गया। पति भी होटल के कमरे में पहुंच गया। पति को देखकर पत्नी और प्रेमी में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते होटल में ही हंगामा शुरू हो गया। शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। जिसके बाद पति अपनी पत्नी को घर नहीं ले जाने की जिद पर अड़ गया। एसआई कुमकुम धानिक ने बताया कि दोनों की काउंसलिंग की जा रही है।

You missed

You cannot copy content of this page