खबर शेयर करें 👉
नैनीताल। सात नम्बर नैनीताल के एक युवक ने मल्लीताल कोतवाली में तहरीर देकर एक लड़के ने लड़की की फर्जी आई डी बनाकर उससे बातें की और उसका अश्लील वीडियो बना लिया । जिसे अब वह सार्वजनिक करने की धमकी देकर पैंसा मांग रहा है ।
 सात नम्बर निवासी प्रमोद कुमार ने मल्लीताल कोतवाली में शिकायत पत्र देते हुए बताया है कि कुछ दिनों पहले उसकी फेसबुक पर एक लड़की से दोस्ती हुई थी। इस दौरान वह उसे वीडियो कॉल और मैसेज भी करती थी।  उसने इस दौरान धोखे से उसकी आपत्तिजनक हालत में वीडियो बना ली। उसे ब्लैकमेल कर पैसों की डिमांड कर रही है, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है। साथ ही युवक ने यह भी आरोप लगाया कि फेसबुक पर मैसेज के माध्यम से जो लड़की उससे बात करती थी वह असल में एक लड़का है जो फर्जी आईडी बना कर उसे धोखा दे रहा था और अब उसकी वीडियो परिवार को भेजने की धमकी दे रहा है साथ ही मोटी रकम की डिमांड कर रहा है जिससे वह मानसिक तनाव में है।
 उसने संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। वही एसआई हरीश सिंह का कहना है कि उपरोक्त मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
ALSO READ:  सी आर एस टी इंटर कॉलेज ओल्ड ब्वॉयज एसोसिएशन की द्विवार्षिक कार्यकारिणी का गठन, जगदीश बवाड़ी पुनः अध्यक्ष, खीमराज बिष्ट उपाध्यक्ष, डॉ.मनोज बिष्ट महासचिव, शैलेन्द्र बर्गली उप सचिव, धर्मेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष बने ।

You missed

You cannot copy content of this page