खबर शेयर करें 👉

भीमताल ।  गुरुवार की शायं भीमताल हल्द्वानी मार्ग स्थित सुसाइड प्वाइंट से एक युवक ने खाई में छलांग लगा दी । जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई ।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस,एसडीआरएफ और फायर विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया । लेकिन अंधेरा होने के कारण शव सड़क तक नहीं लाया जा सका । युवक की शिनाख्त रजत भल्ला पुत्र कश्मीरी लाल निवासी टीपी नगर हल्द्वानी के रूप में हुई है। मृतक के परिजन घटनास्थल पर मौजूद हैं, एसओ भीमताल विमल मिश्रा ने जानकारी देते बताया कि सुसाइड प्वाइंट पर युवक ने कूदकर आत्महत्या की जिसके बाद वह जंगल में लगी आग की लपटों में झुलस गया ।

You missed

You cannot copy content of this page