खबर शेयर करें 👉

बाजपुर । बिना बताए घर से निकला युवक तीन दिन से लापता है। परिजनों के खोजबीन करने पर भी युवक का कुछ पता नहीं चला  है ।बृहस्पतिवार को गांव विक्रमपुर निवासी हरीश चंद्र ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका 33 वर्षीय बेटा चंद्रशेखर बुधवार को घर से बिना बताए कहीं चला गया लेकिन वापस नहीं लौटा। तहरीर में बताया गया है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है । तीन दिन बीत जाने के बाद भी चंद्रशेखर का कुछ पता नहीं चला है । बाजपुर पुलिस ने युवक का हुलिया आसपास के थानों को भी भेजा है । परिजनों ने इस युवक का पता चलने पर मोबाइल नम्बर 7247857756 या 8057219424 में सूचित करने की अपील की है ।

You cannot copy content of this page