खबर शेयर करें 👉

भीमताल। धारी ब्लॉक के ग्राम पंचायत बबियाड़ में सोमवार की शाम गोलीकांड की घटना प्रकाश में आयी है। गोलीकांड की घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी। बबियाड़ गांव के एक युवक को उसी के गांव के युवक ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली युवक के दाएं हाथ पर लगी है। घायल युवक ने आरोपी युवक के खिलाफ राजस्व पुलिस को तहरीर सौंपी है। एसडीएम योगेश सिंह मेहरा ने बताया बबियाड़ निवासी महेश चंद्र पुत्र विशन राम ने गांव के ही मनोज कुमार पुत्र शिवराज पर गोली मारने को लेकर तहरीर सौंपी है। एसडीएम ने बताया कि घायल युवक को मेडिकल के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि गोली युवक के दाएं हाथ पर लगी है। बंदूक का लाइसेंस आरोपी के पिता शिवराज के नाम पर है। बंदूक को सीज कर दिया गया है। साथ ही आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। गांव में गोलीकांड की घटना से ग्रामीणों में सनसनी फ़ैल गयी।

You missed

You cannot copy content of this page