खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । स्नोव्यू (पुराना राजभवन) स्थित

क्षेत्र की एक युवती के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों
की ओर से काफी ढूढ खोज करने के बाद जब युवती का कहीं पता नहीं चला तो
उन्होंने रविवार को मल्लीताल कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी है।
कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुराना राजभवन निवासी के. सिंह
ने कोतवाली में लिखित तहरीर दी है कि उनकी पुत्री बीते दिवस शनिवार को घर
से कालेज जाने की बात कहकर गई थी लेकिन उसके बाद शाम को वह घर वापस नहीं
लौटी है। काफी ढूंढ खोज करने के बाद जब उसका पता नहीं चला तो उन्होंने
पुत्री की गुमशुदगी दर्ज करा दी है। मामले में कोतवाली के प्रभारी
निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज करने के बाद परिजनों
के बताए अनुसार युवती की खोजबीन शुरु  कर दी गयी है।

You missed

You cannot copy content of this page