खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । एक युवती ने अपने वॉय फ्रेंड के खिलाफ नशे की दवा पिलाकर  दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।  पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। रामनगर पुलिस के अनुसार ग्राम ढिकुली निवासी नीतिश नैनवाल का  एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसे नीतिश  अपने साथ कार्बेट पार्क के ढिकाला घुमाने ले गया था। रात में दोनों ढिकाला में रुके। आरोप है कि वहां युवक ने युवती से दुष्कर्म किया। गिरजा पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज नयाल ने बताया कि आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर युवती का संयुक्त चिकित्सालय मेडिकल कराया गया है।

ALSO READ:  वीडियो --: मल्लीताल पुराना घोड़ा स्टैंड के सामने जल संस्थान के वाहन ने दो लोगों को कुचला,गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती ।

एक अन्य मामले में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह मामला हल्द्वानी का है । जहां एक युवती ने शिकायत दर्ज है कि डेढ़ साल पहले वह एक निजी अस्पताल में नौकरी करती थी। जहां उसकी मुलाकात गौलापार निवासी रोहित पलड़िया से हुई। इसके बाद दोस्ती गहरी हो गई। रोहित उसे अपने साथ कई जगह घुमाने भी ले गया और शादी करने की बात कही। शादी का झांसा देकर उसने शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद शादी की बात से मुकर गया। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया आरोपित पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।

You missed

You cannot copy content of this page