खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नाबालिग युवती से दुष्कर्म के आरोप में बेतालघाट के युवक को अल्मोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

पुलिस के मुताबिक युवक ने पहले इंस्टाग्राम में एक युवती से दोस्ती की। बाद में उसके साथ संबंध भी बनाए। युवती नाबालिग थी। युवक को अल्मोड़ा महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

बताया कि गत 26 नवंबर 2023 को एक व्यक्ति ने राजस्व क्षेत्र उपराड़ी, तहसील रानीखेत में अभियुक्त हिमांशु द्वारा उसकी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म करने के संबंध में एफआईआर पंजीकृत कराई गयी थी। जिसमें आरोपी हिमांशु फरार चल रहा था।  नाबालिग बालिका से दुष्कर्म से सम्बंधित आरोप होने के कारण गंभीर प्रवृति का अपराध होने पर जिलाधिकारी अल्मोड़ा के आदेशानुसार विवेचना अल्मोड़ा पुलिस को सौंपी गई । एसएसपी रामचन्द्र राजगुरु द्वारा अपराध की गंभीरता के दृष्टिगत अभियोग की विवेचना तत्काल थानाध्यक्ष महिला थाना मीना आर्या के सुपुर्द कर आरोपी की गिरफ्तारी निर्देशित किया गया सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महिला थाना मीना आर्या द्वारा गिरफ्तारी हेतु त्वरित कार्यवाही की गई।

ALSO READ:  कैंची धाम में जाम से मुक्ति की तरफ बढ़े कदम, सांसद अजय भट्ट ने किया वैली ब्रिज का शुभारंभ ।

जिसके बाद आरोपी हिमांशु उर्फ हेमंत सिंह को गत दिवस रानीखेत पुल, कालिका मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पंजीकृत एफआईआर में आईपीसी व पाक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं की बढोत्तरी करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

You missed

You cannot copy content of this page