खबर शेयर करें 👉

घर में घुसकर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। काशीपुर पुलिस ने आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश किया है।  कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि बीती 20 अप्रैल को वह और उसकी पत्नी किसी काम से बाहर गए थे। इस दौरान उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर में अकेली थी। तभी पड़ोस में रहने वाला युवक विनय पुत्र विश्वजीत उनके अनुपस्थिति में में घर में घुस गया और नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने लगा। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग भी वहां आ गए। जिसके चलते वह मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार को पुलिस ने गांव के पास से ही आरोपी युवक विनय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस टीम में एसआई रूबी मौर्य, कांस्टेबल त्रिभुवन कुमार व किशोर शामिल रहे।

You missed

You cannot copy content of this page