खबर शेयर करें 👉

पुलिस ने किशोरी से शारीरिक संबंध बनाने के लिए गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर  कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है । खटीमा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने 17  मार्च को मुकदमा दर्ज कराया था कि शिव कालोनी का एक युवक उसकी  नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर  भगा ले गया। जहां उसके साथ  शारीरिक संबंध बनाने के लिए कुछ लोगों ने पुत्री के साथ गाली-गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने शिव कालोनी के कैलाश, बिट्टो, माधुरी, सुनील एवं उत्तर प्रदेश बरेली के देवचरा निवासी पप्पू के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने शिव कालोनी निवासी सुनील को गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

You cannot copy content of this page