खबर शेयर करें 👉

शिवाली मलिक ने गणित विषय से नेट जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण की है । उन्होंने कुल 119.5 अंक लेकर अखिल भारतीय स्तर पर 87 वी रैंक हासिल की । एम बी पी जी कॉलेज हल्द्वानी की शोधार्थी शिवाली वर्तमान में उच्च शिक्षा में संयुक्त निदेशक प्रो आनंद सिंह उनियाल के मार्गदर्शन में शोध कार्य कर रही हैं। मूल रूप टनकपुर निवासी शिवाली के पिता  राजेंद्र मलिक रोडवेज से सेवानिवृत हैं ।

ALSO READ:  नैनीताल जिले में भारी बारिश का अलर्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जारी किए दिशा निर्देश ।

वर्तमान में रुद्रपुर महाविद्यालय में गणित विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ सुरेंद्र विक्रम सिंह पडियार के मार्गदर्शन में शिवाली ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा की तैयारी की थी और आज अपने कठिन परिश्रम से ये सफलता अर्जित की । इसके अलावा भी शिवाली अपने शोध कार्य के माध्यम से 3 अंतराष्ट्रीय शोध पत्र प्रकाशित कर चुकी हैं । शिवाली ने अपनी सफलता का श्रेय प्रो आनंद सिंह उनियाल, डॉ सुरेंद्र विक्रम सिंह, प्रो नवीन भगत, प्रो अमित कुमार, दीक्षा दुम्का अपने माता पिता और मित्रों को दिया । उनकी इस सफलता के लिए उन्हें उनके रिश्तेदार मित्रो ने  शुभकामनाएं दी हैं ।

You missed

You cannot copy content of this page