खबर शेयर करें 👉

आज दिनांक 2 जुलाई 2022 को ग्राम प्रधान सिद्दा नवदिया गुरमीत सिंह द्वारा सूचना दी गई एक व्यक्ति की लाश बैराज के पास नहर किनारे जंगल में पड़ी है और उसके पास एक मोटरसाइकिल भी खड़ी है इस सूचना पर मौके पर जाकर अज्ञात लाश के बारे में जानकारी की गई तो कुछ पता नहीं चल पाया । मौके पर खड़ी मोटरसाइकिल के संबंध में जानकारी करने पर मृतक की शिनाख्त मोहित सिंह राणा पुत्र श्री राकेश सिंह राणा निवासी ग्राम पूरणगढ़ नोगजा थाना नानकमत्ता जिला उधमसिंहनगर उम्र 19 वर्ष का होना तस्दीक हुआ। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक करीब 5 महीने नशा मुक्ति केंद्र में रहा है और करीब 20 दिन पहले नशा मुक्ति केंद्र से आए हैं और यह 28 तारीख को घर से निकल गया था। मृतक के पास नशे के इंजेक्शन मिले हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि नशे के ओवरडोज से उसकी मृत्यु हुई है। मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव को खटीमा भेज दिया गया है। क्षेत्राधिकारी खटीमा भूपेंद्र सिंह भंडारी, थानाध्यक्ष नानकमत्ता के सी आर्या, चौकी प्रभारी प्रतापपुर आदि द्वारा मौका मुआयना किया गया।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ .भुवन चंद्र आर्य ने सोमवार को नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोटाबाग ब्लॉक के दूरस्थ गांवों में जन संपर्क किया ।

नानकमत्ता पुलिस  द्वारा जारी ।

You missed

You cannot copy content of this page