खबर शेयर करें 👉

औचक निरीक्षण-:

नैनीताल । अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊँ अम्बादत्त बलौदी ने गुरुवार को विकास खंड स्तरीय कार्यालय जसपुर का औचक निरीक्षण किया । उन्होंने अधिकारियों को विद्यालयों में पठन पाठन में विशेष ध्यान देने व स्कूली बच्चों की अपार आई डी बनाने का काम शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए ।

 

   अपर निदेशक श्री बलौदी ने खंड एवं उओ शिक्षाधिकारी कार्यालय कार्मिकों की बैठक भी ली । कहा कि किसी भी शिक्षक व कर्मचारियों के प्रकरणों को अनावश्यक लंबित न रखा जाय और प्रत्येक शासकीय कार्य का समयबद्ध तरीके से सम्पादन किया जाय । कहा कि विकास खण्ड में यदि जीर्ण-क्षीर्ण भवन है तो उसका प्रस्ताव तैयार कर विभागीय अधिकारियों को प्रेषित किया जाय ।
 श्री बलौदी ने खंड व उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय के प्रत्येक कर्मचारी के कार्यों की जानकारी ली ।
   इस निरीक्षण के दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी सीमा राम कछारी, व्यैक्तिक अधिकारी जगमोहन रौतेला, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रेम सिंह रावत,महबूब अली,बी आर सी समन्वयक पंकज कुमार,प्रधानाचार्य रईस अहमद,प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष पंकज त्यागी,मो.उबैश,प्रशांत कुमार,आँचल,शमा,परवीन,सुधीर नेगी आदि मौजूद थे ।

You missed

You cannot copy content of this page