खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मंडल लीलाधर व्यास ने शनिवार को बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन केंद्र राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हल्द्वानी का निरीक्षण किया । इस दौरान ए डी श्री व्यास को बताया गया कि इंटर परीक्षा पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 85 फीसदी व हाईस्कूल का मूल्यांकन करीब 76 फीसदी हो चुका है ।

ALSO READ:  मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर के वार्षिक समारोह में हुए शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम, हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति आशीष नैथानी थे समारोह के मुख्य अतिथि,

अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा लीलाधर व्यास के अनुसार बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन की आखिरी तिथि 9 मई निर्धारित है और इन 2-3 दिनों में मूल्यांकन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा । इस दौरान मूल्यांकन केंद्र की उप नियंत्रक व प्रधानाचार्य देवकी आर्य,नीरजा मिश्रा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जगमोहन रौतेला,ललित मोहन पांडे,बिंदू साह,संगीता जोशी,देवेंद्र भैसोड़ा आदि मौजूद थे ।

You missed

You cannot copy content of this page