खबर शेयर करें 👉

ए डी स्तर के अधिकारी पहली बार पहुंचे मुवानी ।

पिथौरागढ़ । अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मंडल लीलाधर व्यास गुरुवार को जिले के सुदूरवर्ती विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज मुवानी व देवलथल पहुंचे । इन विद्यालयों में पहली बार कोई मंडलीय शिक्षा अधिकारी पहुंचे थे ।  अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा को अपने बीच पाकर वहां के शिक्षक,बच्चे व स्टॉफ खुश नजर आया । स्थानीय लोगों ने भी अपर निदेशक के इस औचक निरीक्षण की सराहना की है ।

ALSO READ:  अति दुर्लभ है अधिकमास में सोमवती अमावस्या, शुभ मुहूर्त,महत्व एवं तिथि ।

अपर निदेशक गुरुवार को पहले राजकीय इंटर कॉलेज मुवानी पहुंचे । जिसके बाद वे राजकीय इंटर कॉलेज देवलथल, हाईस्कूल मुवानी व प्राथमिक विद्यालय मुवानी भी गए ।

उन्होंने विद्यालयों में कक्षाओं में जाकर बच्चों को शिक्षण कार्य कराया । उनकी कापियां देखी और बच्चों से सवाल जबाव किये । उन्होंने इन विद्यालयों के शैक्षणिक स्तर पर सन्तोष जताया साथ बोर्ड परीक्षाफल पिछले वर्षों से बेहतर रहने पर खुशी जताई ।

अपर निदेशक श्री व्यास ने प्रधानाचार्यों से शिक्षण कार्य में फोकस करने को कहा साथ ही शिक्षकों को शिक्षण के गुर सिखाए । उन्होंने विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया ।

ALSO READ:  चीफ जस्टिस कप गोल्फ टूर्नामेंट -: बेस्ट नेट (जजेज) श्रेणी में जस्टिस जितेंद्र के.रांका विजेता व हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश मनोज के.गुप्ता उप विजेता रहे, लोकभवन गोल्फ कोर्स में हुआ पुरुस्कार वितरण समारोह,

श्री व्यास ने कहा कि जिन विद्यालयों में पाठ्य पुस्तकें नहीं हैं वे बुक बैंक से बच्चों को पुस्तकें उपलब्ध कराएं । उनके साथ इस निरीक्षण में मुख्य शिक्षा अधिकारी पिथौरागढ़ अशोक जुकारिया,खण्ड शिक्षा अधिकारी कनालीछीना हिमांशु नौगाईं, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जगमोहन रौतेला, कमल किशोर,नवीन पाठक आदि भी शामिल थे ।

You missed

You cannot copy content of this page