खबर शेयर करें 👉
 अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मण्डल नैनीताल लीलाधर व्यास ने मंगलवार को बागेश्वर के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर पठन पाठन का जायजा लिया । उन्होंने कहा कि  जिन विद्यालयों का विगत वर्षों बोर्ड परीक्षाफल न्यून रहा है उसमें हर हाल में सुधार किया जाय ।
 अपर निदेशक ने कहा कि स्कूली बच्चों को किताबी ज्ञान के अलावा सामान्य ज्ञान से जुड़ी  छोटी – छोटी जानकारी होना आवश्यकीय है। उन्होंने राजकीय इन्टर कालेज भटखोला के निरीक्षण के दौरान कक्षा-कक्षों में जाकर पठन पाठन का जायजा लिया । उन्होंने कहा इस विद्यालय का चयन पीएम श्री योजना के अर्न्तगत हुआ है । इसलिये प्रधानाचार्य विद्यालय से सम्बन्धित सभी सूचनाएं  तत्काल  ऑन लाइन पंजीकृत कराएं ।
   अपर निदेशक श्री व्यास ने राजकीय हाईस्कूल विलौना का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने  कक्षाओं में बच्चों से संवाद भी किया तथा बच्चों से  सवाल जवाब किये । उन्होंने बच्चों के अतिरिक्त पोषण के अर्न्तगत प्रत्येक बुधवार को दूध एवं फल आदि देने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जगमोहन रौतेला आदि थे ।
ALSO READ:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नैनीताल में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, पत्रकारों से वार्ता में कहा "कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोई गम्भीरता से नहीं लेता" ।

You missed

You cannot copy content of this page