खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । उत्तराखंड हाईकोर्ट ने अधिवक्ता प्रभात बोरा के साथ कोतवाली पिथौरागढ़ के कोतवाल रमेश तंवर द्वारा अभद्रता करने के मामले में सुरक्षा दिलाए जाने वाली याचिका पर सुनवाई की। आज मामले को सुनने के बाद कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश संजय कुमार मिश्रा व न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खण्डपीठ ने सरकार से सीसीटीवी फुटेज पेश करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 10 मई की तिथि नियत की है। पूर्व में कोर्ट ने याचिकर्ता , उसके परिवार और उनकी सम्पति को सुरक्षा देने के आदेश दिए थे साथ में कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा था कि जब तक जाँच पूरी नही हो जाती तब तक कोतवाल को लाइन हाजिर रखा जाय ।मामले के अनुसार प्रभात बोरा अधिवक्ता किसी केस के सिलसिले में कोतवाली पिथौरागढ़ गए हुए थे। इस बीच गाड़ी की पार्किंग को लेकर उनके व कोतवाल के बीच कहा सुनी हो गयी । अधिवक्ता द्वारा जब कोतवाल से ढंग से बात करने को कही तो उन्होंने उनको गाली गलौच व थाने से धक्के मारकर बाहर कर दिया। जब उनके द्वारा इसकी शिकायत तत्कालीन एसपी सुखबीर सिंह से की गई तो उनकी शिकायत पर कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया गया। लेकिन उनका कहना है कि कोतवाल का इस तरह से पेश आना अवमानवीयता है उनके खिलाफ इस अव्यवहारिक आचरण करने के लिए विभागीय कार्यवाही की जाय और उनको और उनके परिवार को सुरक्षा भी दिलाई जाय।

ALSO READ:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नैनीताल में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, पत्रकारों से वार्ता में कहा "कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोई गम्भीरता से नहीं लेता" ।

You missed

You cannot copy content of this page