खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । न्यू क्लब नैनीताल के तत्वाधान में द्वितीय गोविंद सिंह बिष्ट एडवोकेट स्मृति टेबल टेनिस प्रतियोगिता न्यू क्लब में शुरू हो गई है।
प्रतियोगिता का उद्घाटन स्वर्गीय गोविंद सिंह बिष्ट की धर्मपत्नी देवकी बिष्ट द्वारा किया गया। स्वर्गीय गोविंद सिंह बिष्ट के पुत्र अपर मुख्य स्थाई अधिवक्ता उच्च न्यायालय राजीव बिष्ट ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को खेलों की तरफ प्रोत्साहित करते हुए समाज में नशे की प्रवृत्ति को रोकना है।
उद्घाटन मैच वंश शाह और मानव जोशी के मध्य खेला गया जिसमें वंश शाह ने 11–8, 11–7 के अंतर से मैच जीता।
निर्णायक शैलेश शाह रहे।
इस दौरान चंदन बिष्ट, रजत टंडन, दिव्यांशु शाह, चेतन बिष्ट, डॉ मनोज बिष्ट, उमेश त्रिपाठी, दिग्विजय शाह, गीता बिष्ट, नीतू शाह, आकांक्षा शाह, नंदिनी लाल, पारुल बिष्ट, हिमानी बिष्ट, हितेश शाह, कार्तिक जयशंकर, मनमोहन सावंत, उदय बिष्ट, अवनीश उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

You missed

You cannot copy content of this page