खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । हाईकोर्ट के अधिवक्ता व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नितिन कार्की ने मल्लीताल कोतवाली में पान बहार कम्पनी के मालिक के खिलाफ तहरीर देते हुए कम्पनी पर हिन्दू धार्मिक भावनाएं भड़काने व उनकी मान्यताओं, देवी देवताओं का अपमान करने का आरोप लगाया है । कार्की ने पुलिस से तत्काल कम्पनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है ।

 इस तहरीर में नितिन कार्की ने कहा है कि हिंदुओं के प्रमुख पर्व महाशिवरात्रि के दिन पान बहार कम्पनी ने अखबारों में भगवान शिव की फोटो प्रकाशित करते हुए अपने तम्बाकू उत्पाद बाहुबली का विज्ञापन किया है । जिसका शीर्षक दिया है “भोले के संग,बाहुबली दबंग” । जो कि अत्यंत अशोभनीय व धार्मिक भावनाओं के खिलाफ है । इसलिये कम्पनी पर तत्काल इससे सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाय ।

You cannot copy content of this page