खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । बारापत्थर व उसके निकट स्थित घोड़ा स्टैंड में हुए अतिक्रमण को कुछ माह पूर्व हाईकोर्ट के निर्देश पर हटाया गया था । किंतु इस बीच इस क्षेत्र में पुनः फड़ खोखे लगने लगे हैं । जिसकी सूचना मिलने और नगर पालिका नैनीताल के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल के नेतृत्व में मंगलवार को पालिका कर्मियों ने बारापत्थर का औचक निरीक्षण किया । जहां कई फड़ लगे हुए मिले।

ALSO READ:  100वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ, हॉकी अकादमी रुद्रपुर ने जीता उद्घाटन मुकाबला,

 

अधिशासी अधिकारी ने अवैध रूप से फड़ लगाने पर 6 लोगों जिनमें अमजद, रईस अहमद, अब्दुल रशीद,असगर अली,मोहम्मद अब्दुल, सकील शामिल हैं, चालान करते हुए उनसे यहां फड़ न लगाने की चेतावनी दी ।

ALSO READ:  बेतालघाट मेले में हुआ भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जोरदार स्वागत, रामगढ़ ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में किया सघन जनसंपर्क, केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई ।

 

इस दौरान सफाई निरीक्षक कुलदीप कुमार, कर निरीक्षक हिमांशु चंद्रा, टीसी दीपराज, संजय सनी आदि शामिल थे ।

You missed

You cannot copy content of this page