खबर शेयर करें 👉

 

नैनीताल । गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अखिल भारतीय महिला परिषद (AIWC), नैनीताल शाखा द्वारा संस्था के कार्यालय में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।

 

इस अवसर पर परिषद की सदस्यों ने विभिन्न प्रकार के तुलसी का पूजन किया और सभी को पौधे भेंट किए । इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष मुन्नी तिवारी  भारतीय संस्कृति के बारे में विस्तार से चर्चा की और भारतीय वेद पुराणों में गुरु के प्रति श्रद्धा व्यक्त की इस संदेश को लेकर सभी को जागरूक किया गया ।

ALSO READ:  वीडियो -- नैनीताल में मूसलाधार बारिश, स्कूली बच्चों की हुई फजीहत,

इससे पूर्व संस्था की अध्यक्ष श्रीमती मुन्नी तिवारी ने सर्वप्रथम दीप जलाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और भजन प्रस्तुत किया ।

 

कार्यक्रम में सचिव प्रीति शर्मा, दया बिष्ट, गीता पांडे, प्रधानाचार्य तारा बोरा, सावित्री सनवाल, अमिता साह, रेखा पंत, मीनू बुढ़लाकोटी, तारा बोरा, नंदिनी पंत,  नीमा पांडे, तारा राणा, पार्वती मेहरा, लीला बोरा, आफरीन आदि सदस्यों ने भजन कीर्तन में प्रतिभाग किया ।

You cannot copy content of this page