खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । डी स ए नैनीताल द्वारा आयोजित नैनीताल बैंक और कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा प्रायोजित, कैलाश सिंह बिष्ट मेमोरियल महिला फुटबॉल टूर्नामेंट ऑल सेंट्स कॉलेज ने जीत लिया है ।

   शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रही । जिसके बाद पेनाल्टी स्ट्रोक से मैच का नतीजा निकाला गया । जिसमें ऑल सेंट्स कॉलेज 2-0 से विजयी रही ।
पुरुष्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि नैनीताल बैंक के सी ई ओ सुशील कुमार एवं विशिष्ट अतिथि नगर पालिका की अध्यक्ष डा  सरस्वती खेतवाल एवं भाजपा की कविता गंगोला थी ।  आज के मैच में अतिथि के रूप में नगर पालिका के समस्त  सभासद एवं वरिष्ठ खिलाड़ी तथा स्व कैलाश बिष्ट के परिजन भी उपस्थित थे।
   डी एस ए की तरफ से महासचिव अनिल गढ़िया, डॉ मनोज बिष्ट, पवन खनायत, भूपेंद्र बिष्ट,शैलेंद्र बर्गली, खीमराज देउपा,संतोष कुमार, पुष्पा कार्की,खजान डंगवाल,लाल सिंह बिष्ट,बालम मेहरा समेत सैकडों खेल प्रेमी मौजूद रहे।
ALSO READ:  क्या यह नैनीताल की बड़ी समस्या थी ? 1 अगस्त से तल्लीताल डांठ से मल्लीताल रिक्शा स्टैंड तक वाहनों में हॉर्न के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंधित, जिलाधिकारी ने पूर्व तैयारियों के संबंध में बैठक कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश,

You missed

You cannot copy content of this page