खबर शेयर करें 👉

शिक्षकों के चिकित्सा बिलों व अन्य के भुगतान के एवज में घुस लेने के आरोप में पौड़ी शिक्षा विभाग  के एक प्रशासनिक अधिकारी चंद्र प्रकाश को निलंबित किया गया है। अपर निदेशक बेसिक पौड़ी एसपी खाली ने ह आदेश किए हैं। प्रकाश वर्तमान में पौड़ी के कल्जीखाल ब्लाक में उपशिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात हैं। उन्हें  अपर निदीशक बेसिक पौड़ी कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है।

 

ALSO READ:  बेतालघाट मेले में हुआ भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जोरदार स्वागत, रामगढ़ ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में किया सघन जनसंपर्क, केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई ।

आरोप है कि कुछ समय से शिक्षक और कार्मिकों ने चंद्रप्रकाश की शिकायत की थी। आरोप था कि वह शिक्षकों के सीसीएल, जीपीएफ के एडवांस और चिकित्सा बिलों पर कार्यवाही के लिए सुविधा शुल्क के लिए दबाव बना रहा है।

ALSO READ:  दुःखद -: नैनीताल में वर्षों तक पत्रकार रहे अनिल बडोला का निधन,लंबे समय से अस्वस्थ थे अनिल बडोला,

 

कुछ शिक्षकों से पैसे वसूले भी गए हैं। इन शिकायतों पर शिक्षा विभाग ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया था। जांच में एक मेडिकल प्रतिपूर्ति के मामले में 40 हजार रुपये की घूस लेने की पुष्टि भी हुई।

You missed

You cannot copy content of this page