खबर शेयर करें 👉

सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले कोटद्वार में तैनात कां. मनजीत को हाथी ने पटक दिया । घटना की सूचना मिलते ही लोगों ने उन्हें बेस अस्पताल पहुंचाया । जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । इस घटना से पुलिस महकमे में शोक का माहौल है ।

ALSO READ:  भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम व पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ की एफ आई आर निरस्त करने संबंधी पूर्व विधायक सुरेश राठौर की याचिका पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला ।

कोटद्वार से प्राप्त सूचना के अनुसार सुबह करीब 6  बजे जब मनजीत वॉक के बाद लौट रहे थे, तभी रास्ते में अचानक एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हाथी से बचने के प्रयास में दौड़ते हुए मनजीत सड़क पर गिर पड़े और हाथी ने मनजीत पर हमला कर दिया।

ALSO READ:  नैनीताल की एसओजी एवं कोतवाली काठगोदाम की संयुक्त टीम ने लगभग 1.85 करोड़ रुपये कीमत की 618 ग्राम स्मैक के साथ 02 तस्करों को किया गिरफ्तार ।

हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल मनजीत को बेस चिकित्सालय में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मी बेस चिकित्सालय में पहुंचे। मृत पुलिस कर्मी  के शव को पोस्टमॉर्टम हेतु भेज गया है ।

You missed

You cannot copy content of this page