खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  बारापत्थर क्षेत्र में वन भूमि में किए
गए अतिक्रमण को न्यायालय के आदेश के बाद जिला प्रशासन, वन विभाग और
पालिका की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू
कर दी है। पहले दिन शुक्रवार को बारापत्थर क्षेत्र से 19 परिवारों
द्वारा किये गए अतिक्रमण को हटाया गया।
शुक्रवार को नगर के बारापत्थर कब्रिस्तान के पास  19 परिवार निवासरत हैं जो वन
भूमि पर काबिज थे, जिन्हें जिला प्रशासन,नगर पालिका और वन विभाग के
संयुक्त टीम ने भारी पुलिस की मौजूदगी में क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की
कार्रवाई शुरू की तो क्षेत्रवासियों ने इसका विरोध भी किया।
वन क्षेत्र के उप विभाग अधिकारी हेम चंद्र खतौनी ने बताया कि क्षेत्र में
निवासरत लगभग 19 परिवारों को पूर्व में ही नोटिस जारी कर दिया था इसके
बावजूद भी क्षेत्र से अतिक्रमण नहीं हटाया गया जिसके बाद प्रशासन ने अपनी
कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया कि यह भूमि वन विभाग की है। यह नगर पालिका
का संरक्षित वन है जिसकी पुष्टि पालिका के ईओ द्वारा की जा चुकी
है। बताया कि सवा सौ मीटर में बनी सभी छज्जे को हटा दिया गया है।
इस बीच बारापत्थर क्षेत्र में निवासरत लोगों ने आरोप लगाया कि उनके घरों
के आसपास अन्य लोगों द्वारा भी अपने घर बनाए गए हैं लेकिन उन पर प्रशासन
की कोई कार्यवाही नहीं की जा रही।  उन्होंने कहा कि यह केवल एक विशेष
समुदाय के ऊपर ही निशाना बनाकर उन्हें यहां से हटाने की कोशिश की जा रही
है जिसका उन्होंने जमकर विरोध किया।
इस दौरान सीओ विभा दिक्षित, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी,
नैनीताल वन प्रभाग के नगर पालिका वन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी
प्रमोद तिवारी समेत वी.के. मेलकानी तथा सोनम पनेरू, तहसीलदार मनीषा
मरकाना, पटवारी हेम चंद्र जोशी तथा शाहिद अली, नगर पालिकाध्यक्ष सचिन
नेगी, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल सहित भारी पुलिस बल, वन
विभाग व जिला प्रशासन के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।

ALSO READ:  स्थानांतरण सूची, उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल । कुछ आई ए एस और पी सी एस अधिकारियों के विभागों में बदलाव,

इससे पूर्व पिछले दिनों मेट्रोपोल से बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाया गया था ।

You missed

You cannot copy content of this page