खबर शेयर करें 👉

रमा भट्ट को बनाया गया रंगोत्सव का संयोजक ।

नैनीताल ।
लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक क्लब के अध्यक्ष ज्योति ढोंडियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि इस बार क्लब द्वारा रंगो उत्सव अंतर विद्यालय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन 22 सितंबर को 11 बजे से डी एस बी कैंपस के ऑडिटोरियम में किया जाएगा ।

कार्यक्रम की सफलता के लिए रमा भट्ट को संयोजक प्रेमा अधिकारी दीपिका बिनवाल और तनु सिंह को सहसंयोजक बनाया गया है ।

क्लब की सचिव दीपा पांडे ने बताया कार्यक्रम में नगर और आसपास के 32 स्कूल भाग ले रहे हैं ।

ALSO READ:  मॉलरोड के सामने नैनीझील में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी

प्रतियोगिता को लेकर छात्र-छात्राओं में गजब का उत्साह है कार्यक्रम की संयोजक रमा भट्ट ने बताया प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की जायेगी ।

 

पहले सब जूनियर दूसरा जूनियर वर्ग और तीसरा सीनियर वर्ग रखा गया है । प्रतियोगिता में सभी स्कूलों को 5 मिनट का टाइम दिया गया है । प्रतियोगिता भारतीय संस्कृति थीम पर आधारित होगी ।  कहा कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलक देखने को मिलेगी  ।

ALSO READ:  वीडियो -: जिला बार एसोसिएशन, नैनीताल द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता स्व० प्रताप सिंह मौनी की स्मृति में आयोजित "प्रथम ज़िला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट  का बुधवार को बार सभागार में हुआ भव्य समापन ।

उनका प्रयास है छात्र छात्रों को शुरुआती दौर में मंच उपलब्ध कराना है। जिससे कि बच्चे अपनी प्रतिभा को आगे ला सके । कार्यक्रम की तैयारी में रानी साह, हेमा भट्ट, जीवंती भट्ट, अमिता शाह, मीनू बुदुलाकोटी, कविता त्रिपाठी, प्रगति जैन, कविता गंगोला, कविता जोशी, विनीता पांडे, आभा शाह, मीनाक्षी कीर्ति, पल्लवी राय, कंचन जोशी, लीला राज, दया कुंवर, सीमा सेठ, सरस्वती शिराला, रमा तिवारी, मंजू बिष्ट, गीता शाह, पुष्पा कांडपाल, सरिता त्रिपाठी, जया वर्मा, प्राची आर्या, प्रभा पुंडीर आदि जुटे हैं ।

You missed

You cannot copy content of this page