खबर शेयर करें 👉

अपर जिलाधिकारी, शैलेंद्र सिंह नेगी ने दस्तावेज लेखन में गड़बड़ी पर सख्त रुख अपनाया ।

उप निबंधक और वरिष्ठ क्लर्क से भी स्पष्टीकरण मांगा, जांच के आदेश।

हल्द्वानी ।
जिला निबंधक एवं अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी के निबंधन कार्यालय के निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितता सामने आई है। जांच में पाया गया कि दस्तावेज लेखक अनुज्ञप्ति संख्या 16/2022 की अवधि 31 मार्च 2025 को समाप्त हो चुकी थी, इसके बावजूद भी संबंधित दस्तावेज लेखक द्वारा उक्त तिथि के बाद भी उप निबंधक प्रथम एवं द्वितीय हल्द्वानी कार्यालयों में लगभग 44 विलेखों का प्रस्तुतीकरण किया गया।

ALSO READ:  100वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता: शुक्रवार को हुए रोमांचक मुकाबले, यंगमैन हॉकी क्लब रामपुर,रोहिला टाईगर रामपुर व एन ई आर झांसी ने जीते कड़े मुकाबले ।

अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने स्पष्ट किया कि अनुज्ञप्ति समाप्त होने के बावजूद दस्तावेज लेखक के रूप में विलेखों का प्रस्तुतीकरण किस विधि या नियम के अंतर्गत किया गया, इसका स्पष्टीकरण तत्काल प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमावली एवं सुसंगत अधिनियमों के तहत कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

ALSO READ:  श्रमिक संयुक्त मोर्चा उधमसिंह नगर के कार्यकारी अध्यक्ष दलजीत सिंह पर गुंडा एक्ट की कार्यवाही के खिलाफ कई संगठनों ने पुलिस महानिरीक्षक कुमांऊ को ज्ञापन सौंपा,कुमाऊं आयुक्त के समक्ष भी रखा पक्ष ।

साथ ही, उप निबंधक हल्द्वानी भावना कश्यप, प्रकाश सिंह बिष्ट एवं वरिष्ठ रजिस्ट्रेशन क्लर्क दिनेश सिंह चौहान का स्पष्टीकरण भी तीन दिन के भीतर प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

You missed

You cannot copy content of this page