खबर शेयर करें 👉

ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन शाखा जनपद नैनीताल की नई कार्यकारिणी का गठन विकास खंड हल्द्वानी के सभागार में किया गया ।जिसमे सर्वसम्मति से आनन्द सिंह जलाल को जिलाध्यक्ष और
सत्य प्रकाश द्विवेदी को जिला महामंत्री निर्विरोध घोषित किया गया।

इसके साथ ही कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से विवेक बिष्ट और दीपक बर्गली को प्रांतीय प्रतिनिधि , उमेश जोशी को उपाध्यक्ष, गीतांजली पडियार को महिला उपाध्यक्ष, पीतांबर आर्य को कोषाध्यक्ष , मुकुल पांडे को संगठन मंत्री , राकेश प्रसाद को संरक्षक , कौशल पांडे और विनोद कुमार सिंह को प्रचारमंत्री , यशवंत बोहरा और शाहनवाज आलम को विधिक सलाहकार , पवन रावत और रघुवर दत्त पांडे को संप्रेक्षक और ललित कुमार को संयुक्त मंत्री निर्विरोध घोषित किया गया।

ALSO READ:  पूर्व अपर सचिव आर सी लोहनी की पुस्तक "सेवा विधि" का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन: अब एक ही जगह मिलेगी नियमों और शासनादेशों की जानकारी ।

 

कार्यकारिणी का चुनाव गोपाल वर्मा सहायक विकास अधिकारी की देखरेख में संपन्न किया गया। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष आनंद सिंह जलाल ने कहा कि कार्यकारिणी कर्मचारी हित के लिए सदैव संघर्षरत रहेगी। तथा कर्मचारी की मांगों को पूरा कराने के लिए भरसक प्रयास करेगी‌।

ALSO READ:  भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने बेतालघाट ब्लॉक के विभिन्न गांवों में किया व्यापक जनसंपर्क, बांटे फलदार पौधे, जनता से किया संवाद ।

 

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष असलम अली तथा परिषद के संरक्षक बहादुर सिंह बिष्ट ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी।

You missed

You cannot copy content of this page