खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।   आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने शनिवार को नगर में
स्वच्छता रैली निकाली। इस दौरान रैली के माध्यम से उन्होंने लोगों को
अपने आसपास  साफ  सफाई रखने की अपील की।
महिला एवं बाल विकास परियोजना के तत्वावधान में आंगनबाड़ी वर्कर्स व
सहायिकाओं ने स्वच्छता अभियान के तहत रैली निकाली। रैली में लोगों को
अपने आस पास की साफ  सफ ाई बानाए रखने की अपील की। रैली बड़ा बाजार, नगर
पालिका, पंत पार्क, जय लालसाह बाजार व पंतपार्क में रैली तक निकाली। बाल
विकास परियोजना भीमताल की सुपरवाईजर कमला रैक्वाल ने बताया कि रैली के
दौरान लोगों से लोगों को कूड़ेदान का उपयोग, घरों के आसपास साफ सफाई रखने
की अपील की गई। साथ ही आंगनबाड़ी वर्कर्स ने स्वच्छता बनाए रखने को लेकर
शपथ भी ली। इस दौरान पूर्णिमा, तुलसी, मंजू, नाजिया, नैना साह, अनिता
आर्य, रीता, ममता आर्य व हेमा जोशी आदि मौजूद रहे।

You missed

You cannot copy content of this page