खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । संगठन में उपेक्षा व जिलाध्यक्ष की घोषणा में उनसे रायशुमारी न करने से नाराज  पंकज बिष्ट नगर अध्यक्ष एन एस यू आई, नैनीताल के नेतृत्व में आज नगर कार्यकारिणी, नैनीताल, विधान सभा अध्यक्ष शुभम बिष्ट व उनकी कार्यकारिणी,  डी एस बी कैम्पस अध्यक्ष मोहित बिष्ट व उनकी कार्यकारिणी ने अपना सामुहिक इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष एन एस यू आई को भेजा है । ये पदाधिकारी लम्बे समय संघठन की उपेक्षा से निराश चल रहे थे ।

ALSO READ:  अंकिता भंडारी हत्याकांड --:उत्तराखंड महिला मंच ने सरकार और जांच एजेंसियों पर उठाए गंभीर सवाल, महिला मंच ने कहा वे इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक ले जाने के लिए दृढ़ संकल्पित, निचली अदालत द्वारा दोषियों को दी गई आजीवन कारावास की सजा को 'मृत्युपर्यंत कारावास' में बदलने की मांग।

इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों में मणिक चन्द्रा,राजकमल,भाष्कर पांडे,विवेक कुमार,रोहित नेगी,ऋषि ओली,रोहित कमल्टा,मो. अनस,सौरभ बिष्ट, पंकज बिष्ट, शिवम परगाईं, राहुल अधिकारी,राहुल नेगी ,वृज भंडारी,भूपेंद्र सिंह,मोहित कुमार,कुलदीप पांडे आदि मुख्य हैं ।

ALSO READ:  क्या यह नैनीताल की बड़ी समस्या थी ? 1 अगस्त से तल्लीताल डांठ से मल्लीताल रिक्शा स्टैंड तक वाहनों में हॉर्न के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंधित, जिलाधिकारी ने पूर्व तैयारियों के संबंध में बैठक कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश,

इन पदाधिकारियों का कहना है कि वे एन एस यू आई के पद से इस्तीफा दे रहे हैं पर एक काँग्रेस कार्यकर्ता के रूप में आगामी निकाय चुनाव में अपनी पूरी भागीदारी करेंगे । किन्तु छात्र संघ चुनाव में उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी ।

You missed

You cannot copy content of this page