खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । नैनीताल की खेल  संस्था डी. एस.ए. की शुक्रवार को जिलाधिकारी द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी व नगर पालिका प्रशासक के एन गोस्वामी की अध्यक्षता में आम बैठक हुई   जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया ।
    डी एस ए कार्यकारिणी का चुनाव आम सहमति से सम्पन्न हुए ।  जिसमें महासचिव पद पर अनिल गड़िया दोबारा चुने गए । जबकि उपाध्यक्ष भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता व उप सचिव भुवन बिष्ट को मनोनीत किया गया ।
 बैठक में डी.एस.ए. से सम्बद्ध क्लबों के दो दो सदस्य उपस्थित हुए। बैठक में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विचार विमर्श हुआ । जिसके बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई । जिसमें सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने लिए गए ।
नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष बी. एस. मेहता, महासचिव  अनिल गाड़िया, उप सचिव भुवन बिष्ट को मनोनीत किया गया। जबकि हॉकी सचिव आलोक चौधरी, फुटबॉल सचिव पवन खड़ायत, क्रिकेट  सचिव रवि जोशी,  एथलेटिक सचिव गोपाल सिंह बिष्ट,  बास्केटबॉल सचिव हरीश जोशी,  वॉलीबॉल सचिव शैलेन्द्र बर्गली, इंडोर गेम सचिव वीरेंद्र साह बने।
  बैठक में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राहुल आनंद, पूर्व उप सचिव प्रो.डी एस बिष्ट, जी एल साह,शिवराज नेगी आदि मौजूद रहे।
ALSO READ:  वीडियो -: जिला बार एसोसिएशन, नैनीताल द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता स्व० प्रताप सिंह मौनी की स्मृति में आयोजित "प्रथम ज़िला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट  का बुधवार को बार सभागार में हुआ भव्य समापन ।

You missed

You cannot copy content of this page