खबर शेयर करें 👉

देहरादून । उत्तराखंड सरकार ने दीपावली से पूर्व वन विभाग में 292 वन दारोगा के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किये हैं। सूबे के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने इन सभी अभ्यर्थियों से किया वायदा निभाया है।

 

दीपावली से एक दिन पूर्व इन सभी अभ्यर्थियों को वन दारोगा के पद पर नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया। मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन निशांत वर्मा की ओर से शनिवार को संबंधित आदेश जारी कर दिए गए।

ALSO READ:  स्थानांतरण सूची - निवेदिता कुकरेती बनी आई जी कुमाऊं, उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले, आईजी और एसपी स्तर पर जिम्मेदारी बदली

 

इसके बाद से सभी अभ्यार्थियों में खुशी का माहौल वर्ष 2019 में इन पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी। 2021 में इन पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। नकल के आरोप को लेकर परीक्षा रद्द कर दी गई थी।

 

वर्ष 2023 में यह परीक्षा फिर दो चरण में आयोजित की गई। नियुक्ति प्रक्रिया संपन्न हो जाने के बावजूद नियुक्ति आदेश जारी नहीं हुए थे।

ALSO READ:  श्री मां नयना देवी मंदिर अमर उदय ट्रस्ट द्वारा शुरू की गई श्री मां नयना देवी मंदिर के स्थापना दिवस समारोह की जोरदार तैयारी, 9 दिवसीय श्रीमद देवी भागवत का भी होगा आयोजन ।

 

30 अक्टूबर को सूबे के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने देहरादून में अभ्यर्थियों की बैठक लेकर सभी को भरोसा दिलाया था कि दीपावली से पूर्व सभी को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे और शनिवार को नियुक्ति पत्र जारी भी हो गए ।

You missed

You cannot copy content of this page