खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । हाईकोर्ट बार एसोसिएशन नैनीताल के चुनाव 5 जुलाई को होंगे ।
शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डी०के० जोशी द्वारा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न कराने हेतु चुनाव कमेटी का गठन कर चुनाव कमेटी सदस्यों की बैठक आहुत की गयी। बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव कार्यक्रम तय किया गया । जिसके तहत 26 जून (सोमवार) को प्रस्तावित वोटर लिस्ट को प्रकाशित किया जायेगा और 26 व 27 जून को प्रस्वावित वोटर लिस्ट में आपत्ति चुनाव कार्यालय हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में दर्ज होंगी। 28जून को नामाकंन प्रपत्र वितरित किये जायेंगे। 30 जून को नामाकंन प्रपत्र चुनाव कार्यालय हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में प्रातः 10 बजे से सांय 4 बजे तक जमा किये जायेंगे। 01 जुलाई को नामांकन प्रपत्रों की जाँच व नामाकन वापसी सांय 3 बजे तक की जायेगी। 04 जुलाई को दिन में 1 बजे अध्यक्ष व सचिव पद के उमीदवारों द्वारा बार एसोसिएशन के सदस्यों के मध्य अपने विचार प्रस्तुत किये जायेंगे तथा  05 जुलाई को प्रातः 10 बजे से सांय 4 बजे तक मतदान किया जायेगा तद्पश्चात सांय 5 बजे से मतगणना की जायेगी।
चुनाव समिति की बैठक में पूरन सिंह बिष्ट, घनश्याम जोशी, हरेन्द्र बेलवाल, आई०डी० पालीवाल, राज कुमार, सैय्यद काशिफ जाफरी, पंकज कपिल, विनय चौहान आदि उपस्थित रहे।

ALSO READ:  अल्मोड़ा के युवा सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी राजौरी के दुर्गम पहाड़ियों में सर्च अभियान के दौरान शहीद हुए, उत्तराखंड में शोक का माहौल,


मुख्य निर्वाचन अधिकारी डी के जोशी ने राजेश कुमार शर्मा, हरेन्द्र बेलवाल, आई.पी. कोहली, आलोक मेहरा, आई.डी.पालीवाल,
विनोद तिवारी, घनश्याम जोशी, पूरन सिंह रावत,
राज कुमार, वीरेन्द्र कपरूवान को चुनाव अधिकारी

ALSO READ:  सी आर एस टी इंटर कॉलेज ओल्ड ब्वॉयज एसोसिएशन की द्विवार्षिक कार्यकारिणी का गठन, जगदीश बवाड़ी पुनः अध्यक्ष, खीमराज बिष्ट उपाध्यक्ष, डॉ.मनोज बिष्ट महासचिव, शैलेन्द्र बर्गली उप सचिव, धर्मेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष बने ।

संजय भट्ट, पवन मिश्रा, मो. मतलूब, वंदना सिंह,
शशि राज सिंह गिल, सैयद काशिफ जाफरी, स्वाति वर्मा, पंकज कपिल, देवेन्द्र सिंह बोहरा, रवि बिष्ट को उप निर्वाचन अधिकारी व गौरव जोशी, अधिवक्ता स्निग्धा तिवारी, विनय सिंह चौहान को सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोनीत किया है ।

You missed

You cannot copy content of this page