खबर शेयर करें 👉

विजिलेंस की टीम ने सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान (बांट तथा माप), उप सम्भाग ऊधमसिंहनगर, जिनके पास प्रभारी वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विभाग किच्छा जनपद ऊधमसिंहनगर प्रभार भी है, को 10,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है ।

शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के कार्यालय में आकर लिखित शिकायत की गयी कि उसका हर प्रकार के वजन तोलने वाले कांटे बाट बेचने व उनको ठीक करने का कार्य है. जिसके लिये बाट-माप विभाग से लाइसेन्स लेना होता है। मेरे द्वारा कांटे बाट की मरम्मत के लाइसेन्स हेतु आवेदन करने पर श्रीमती शांति भण्डारी, सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान (बांट तथा माप), जिनके पास प्रभारी वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विभाग किच्छा जनपद ऊधमसिंहनगर द्वारा मेरा काम तो कर दिया गया, किन्तु उनके द्वारा अब परेशान किया जा रहा है तथा लाइसेन्स निरस्त करने की धमकी देकर ईनाम के रूप में रिश्वत की मांग की जा रही है।

ALSO READ:  सूचना --: वेधशाला- कृष्णापुर मार्ग के निर्माण हेतु वन भूमि प्रस्ताव के गठन हेतु ग्राम सभा बेलुवाखान की खुली बैठक अब "नैनी रिज़ॉर्ट मनोरा" में होगी, पहले यह बैठक गांजा में होनी थी

उक्त शिकायत जॉच से प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर श्री अनिल सिंह मनराल द्वारा तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए श्रीमती शांति भण्डारी, सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान (बांट तथा माप), जिनके पास प्रभारी वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विभाग किच्छा जनपद ऊधमसिंहनगर का भी प्रभार है, को आज दिनांक 09-12-2024 को उनके शिवपुरम् कालोनी, निकट चीनी मिल, हल्द्वानी रोड किच्छा स्थित कार्यालय से शिकायतकर्ता से 10000/- (दस हजार) की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गित प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

ALSO READ:  अखिल भारतीय महिला परिषद  नैनीताल द्वारा जिला उप कारागार हीरानगर, हल्द्वानी में महिला कैदियों के लिए आयोजित छह माह के सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का  समापन हुआ, जिला जज प्रशांत जोशी ने बांटे प्रमाण पत्र,

निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेशन महोदय द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरुष्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गयी।

सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाईन नं0 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं० 9456592300 पर 24X7 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार

You missed

You cannot copy content of this page