खबर शेयर करें 👉

ब्लॉक प्रमुख,ज्येष्ठ प्रमुख,कनिष्ठ प्रमुख के चुनाव के सम्बंध में सचिव पंचायती राज चंद्रेश कुमार द्वारा 29 अगस्त को जारी आदेश जिसमें यह शपथ 3 सितम्बर को किये जाने का उल्लेख था, उसमें अब पुनः संशोधन हुआ है ।

नया आदेश-:

शासनादेश दिनांक 22.08.2025 द्वारा निर्गत समय-सारणी के अनुरूप आज दिनांक 29.08.2025 को निर्धारित सदस्य / कनिष्ठ उप प्रमुख/ज्येष्ठ उप प्रमुख / प्रमुख क्षेत्र पंचायत की शपथ के संबंध में कतिपय जनपदों द्वारा शपथ ग्रहण कार्यक्रम की समस्त तैयारियां संपन्न होने, शपथ कार्यक्रम पूर्वान्ह में ही संपन्न होने एवं कतिपय जनपदों में शपथ कार्यवाही गतिमान होने के संबंध में अवगत कराते हुए अग्रेत्तर दिशा-निर्देश / मार्गदर्शन प्रदान किये जाने के अनुरोध के क्रम में सम्यक् विचारोपरान्त निम्नवत् निर्देश निर्गत किये जाते हैं:-

ALSO READ:  श्री माँ नयना देवी मंदिर के स्थापना दिवस पर हुए विविध धार्मिक अनुष्ठान, श्रीमद देवी भागवत कथा का हुआ विधि विधान से पारायण, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण ।

(1) ऐसे जनपद जहां शासनादेश दिनांक 22.08.2025 द्वारा निर्धारित समय-सारणी के अनुरूप सदस्य / कनिष्ठ उप प्रमुख/ज्येष्ठ उप प्रमुख / प्रमुख क्षेत्र पंचायत के शपथ ग्रहण की कार्यवाही संपन्न हो पा रही है अथवा की जा चुकी है, उन जनपदों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम की कार्यवाही संपन्न कर ली जाय।

ALSO READ:  युगमंच का स्वर्ण जयंती वर्ष -: आज 22 जून की शायं होगा "द जू स्टोरी" नाटक का मंचन ।

(2) उक्त क्षेत्र पंचायतों की प्रथम बैठक भी, शासनादेश दिनांक 29.08.2025 के अनुरूप आपदा ग्रसित क्षेत्र पंचायतों के सदस्य / कनिष्ठ उप प्रमुख/ज्येष्ठ उप प्रमुख / प्रमुखों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम दिनांक 03.09.2025 के उपरांत, दिनांक 04.09.2025 को एक साथ ही आहुत की जायेगी।

3. शासनादेश संख्या-1234/XII(1)/2025/86 (04) 2008TC-II, दिनांक 29.08.2025 में निर्गत शेष प्रतिबंध यथावत् रहेंगे।

You cannot copy content of this page