खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड का एक और लाल देश की सीमा पर शहीद हो गया।  शहादत की खबर  सियाचिन ग्लेशियर से आ रही है, जहां हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान पुत्र सेवानिवृत सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह चौहान निवासी ग्राम कान्हरवाला भानियावाला डोईवाला , सियाचिन गलेश्यर में शहीद हो गया। उनकी शहादत की खबर से क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

ALSO READ:  कुमाऊं विश्वविद्याल के पूर्व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एवं वरिष्ठ कर्मचारी नेता  नरेन्द्र सिंह रजवार का आकस्मिक निधन,

प्राप्त जानकारी के अनुसार डोईवाला के कान्हरवाला, भानियावाला में रहने वाले जगेंद्र सिंह चौहान सियाचिन ग्लेशियर में तैनात थे और बर्फ की चपेट में आ गए । उनके पिता सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह चौहान भानियावाला में रहते हैं। बताया जाता है कि दो दिन बाद उन्हें छुट्टी में आना था ।

ALSO READ:  ​प्रो. दीवान सिंह रावत को मिला कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर सेवा विस्तार ।

जगेंद्र सिंह चौहान 325 लाइट ए डी बटालियन में कार्यरत थे, उनकी उम्र 35 वर्ष थी। उनकी माता श्रीमती विमला देवी है।

You missed

You cannot copy content of this page