खबर शेयर करें 👉
नैनीताल। गुरुवार को निकटवर्ती पाइंस क्षेत्र में पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। जिनको बीडी पांडे अस्पताल में उपचार के बाद एक को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक रसूलपुर दिल्ली निवासी मोहित पांडे अपने दो अन्य साथियों राकेश और धर्मवीर सिंह के साथ गुरुवार शाम कार से भवाली से नैनीताल की ओर आ रहे थे। वह पाइंस क्षेत्र में पहुंचे ही थे कि मोड़ पर अचानक तेज गति बाइक सामने आ गई। जिसे बचाने में उनका वाहन अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गया। हादसे में राकेश और धर्मवीर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। तभी राहगीरों ने हादसे की सूचना तल्लीताल पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायलों को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों को उपचार दिया गया। डॉ हासिम अंसारी ने बताया कि राकेश के सिर पर गंभीर चोटे होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
ALSO READ:  कैंची धाम के स्थापना दिवस पर होगा पुलिस का पहरा, भारी फोर्स की तैनाती हुई,आईजी कुमाऊं ने जिलाधिकारी नैनीताल सहित अन्य जिलों के पुलिस कप्तानों की मौजूदगी में की तैयारियों की समीक्षा, 13 जून से 16 जून तक रहेगा यातायात डायवर्जन, 14 व 15 जून को रहेगा कैंची धाम मार्ग जीरो जोन,

You missed

You cannot copy content of this page