खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । हल्द्वानी के फतेहपुर में गुरुवार को दिनदहाड़े बाघ ने एक महिला को अपना शिकार बना दिया । महिला का शव बरामद कर लिया गया है । फतेहपुर में पिछले तीन माह के भीतर बाघ के हमले में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं । जिससे ग़ुस्साये लोगों ने आज महिला के शव को सड़क में रखकर प्रदर्शन किया । ये लोग उच्चाधिकारियों से मौके पर आकर इस विकट समस्या पर जबाव देने की मांग कर रहे हैं ।

ALSO READ:  नैनीताल की भाजपा नेत्री विमला अधिकारी को मिली अहम जिम्मेदारी,पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी बधाई,

ग्रामीणों के अनुसार आज दोपहर में 65 वर्षीय नन्दी भट्ट अपने घर के समीप ही जंगल से चारा लेने गई थी । लेकिन वहाँ घात लगाए बाघ ने उन पर हमला कर दिया । महिला की लाश जंगल से बरामद कर ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाया है । जिन्हें विभाग के अधिकारी व प्रशासन के लोग समझाने का प्रयास कर रहे हैं ।

You missed

You cannot copy content of this page