खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । कांग्रेस नेतृत्व ने पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल को नैनीताल नगर का दोबारा अध्यक्ष मनोनीत किया है । उनके इस मनोनयन पर कांग्रेस नेताओं ने उन्हें बधाई दी है ।
   इधर पुनः नगर अध्यक्ष नियुक्त होने पर अनुपम कबड़वाल ने शीर्ष नेतृत्व- प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा , नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व विधायक संजीव आर्य, पूर्व सांसद डा० महेन्द्र सिंह पाल, पूर्व विधायक रणजीत रावत, पी सी सी सदस्य -सतीश नैनवाल, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल सहित नगर कांग्रेस के नेताओं का आभार जताया है । अनुपम कबड़वाल ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य आगामी निकाय चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाना होगा ।
      अनुपम कबड़वाल के पुनः अध्यक्ष बनने पर राज्य आंदोलनकारी मुन्नी तिवारी, होटल एसो. के अध्यक्ष दिग्विजय विष्ट, ब्लाक प्रमुख भीमताल डा.हरीश बिष्ट, पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, ज्येष्ठ उप प्रमुख हिमांशु पाण्डे, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमित लोहनी, पी सी सी सदस्य वरुण कपूर, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष लवेन्द्र चिलवाल, हाईकोर्ट बार के पूर्व अध्यक्ष अवतार सिंह रावत, नदीम मून, पूर्व बार महासचिव कमलेश तिवारी, धीरज बिष्ट, कैलाश अधिकारी, सभासद पुष्कर बोरा, सपना बिष्ट, निर्मला चंद्रा, रेखा आर्या, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुंदर सिंह मेहरा, सौरभ रावत, मयंक बिष्ट, नीतित बल्यूटिया, संजय रावत, बंटू आर्या, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी ‘मंटू’, जे० के ०शर्मा, डा. रमेश पांडे, सरस्वती  खेतवाल आदि ने बधाई दी है ।

You missed

You cannot copy content of this page