नैनीताल । अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मंडल नैनीताल, लीलाधर व्यास ने शुक्रवार को बागेश्वर जिले के कई इंटर कॉलेजों का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यालयों में पठन पाठन की स्थिति का जायजा लिया । उन्होंने कक्षाओं में जाकर न केवल बच्चों की क्लास ली वरन शिक्षकों से भी पठन पाठन को लेकर दिशा निर्देश दिए ।
अपर निदेशक ने खण्ड शिक्षा अधिकारी कपकोट व बागेश्वर में विभागीय कार्यों को परखा । उन्होंने जनपद में राज्य शैक्षिक उपलब्धि सर्वेक्षण परीक्षा का भी जायजा लिया ।
विद्यालयों के औचक निरीक्षण में वे राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर,जी आई सी कपकोट,विवेकानन्द विद्या मंदिर मंडलसेरा, इ का अर्सों, विवेकानन्द इंटर कॉलेज हिचौड़ी,आनन्दी अकेडमी बनखोला, जिम कार्बेट आदि विद्यालयों में गए ।