खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । माल रोड का कैनेडी पार्क, ठंडी सड़क में पाषाण देवी मंदिर का चबूतरा व अन्य पार्क शराबियों के अड्डे बनते जा रहे हैं । इन पार्कों में शराब व बियर की बोतलें,डिस्पोजल गिलास,चिप्स के पैकेट जहां तहां पड़े मिल जाएंगे । ये शराबी डिस्पोजल व शराब की बोतल को झील में भी फेंक जा रहे हैं । पर्यटन विभाग द्वारा इन दिनों नयना देवी मंदिर के सामने स्थित व अन्य पार्कों को आकर्षक ढंग से सजाया है लेकिन विभाग की चिंता है कि ये पार्क शराबियों के अड्डे बनेंगे ।

ALSO READ:  देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ नैनीताल का वार्षिक चुनाव 14 जून को, अमित सहदेव बने मुख्य चुनाव अधिकारी

इधर शनिवार को माल रोड के कैनेडी पार्क में अपरान्ह में झील के किनारे बियर पीते वक्त तल्लीताल चीता मोबाइल प्रभारी शिवराज राणा ने मुरादाबाद के दो पर्यटकों मयंक पटवाल व राहुल सिंह को हिरासत में ले लिया । लेकिन उनके द्वारा मांफी मांगने के बाद पुलिस ने उनका 81 पुलिस चालान कर छोड़ दिया ।

You missed

You cannot copy content of this page