खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । ऑल इंडिया वुमेन्स कॉन्फ्रेंस की नैनीताल शाखा की अध्यक्ष मुन्नी तिवारी की अध्यक्षता में संस्था कार्यालय में एक आवश्यक बैठक हुई ।

बैठक में सचिव ममता पाण्डे ने बताया कि संस्था द्वारा 18 जुलाई सोमवार को प्रातः 11 बजे से शांति वन नलनी में वृक्षारोपण आयोजित किया जाएगा।  साथ ही संस्था द्वारा 22 जुलाई को एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा । यह शिविर ग्राम थापला (नलनी ) में प्रातः 10 बजे होगा । बैठक में मुन्नी तिवारी, ममता पाण्डे, विशना साह, तारा बोरा , गीता पाडे, रेखा पंत ,दया विष्ट ,सावित्री सनवाल , अमिता साह, डॉ0 रेखा त्रिवेदी, नन्दिनी पंत, अमिता साह, आफरीन आदि मौजुद रहे ।

ALSO READ:  मोहन लाल साह बालिका इंटर कॉलेज के संयोजन में विद्यालय के मैदान में ब्लॉक स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

बैठक के अंत में संस्था की अध्यक्ष मुन्नी तिवारी ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों से इन कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की ।

You missed

You cannot copy content of this page