खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट के निर्देश पर पर्यटन सीजन को सुगम व सुव्यवस्थित संचालित करने के लिये रूसी बाईपास व नारायननगर में शनिवार से पुलिस चौकी खोल दी गई है । वहां आज से ही चार – चार कांस्टेबल तैनात कर दिए गए हैं । सी ओ नैनीताल ने बताया कि इन चौकियों का प्रभारी महेंद्र कुमार व धर्मेंद्र कुमार को बनाया गया है ।

ALSO READ:  टी ई टी,परीक्षा के संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट का फैसला शिक्षकों के खिलाफ आने से शिक्षकों में बेचैनी का माहौल, आंदोलन की रणनीति पर हुई चर्चा ।

तल्लीताल के थानाध्यक्ष रोहितास सिंह सागर की मौजूदगी में शनिवार को इस चौकी का ताला खोला गया । इस चौकी में वायरलैस सेट जो डी सी आर से जुड़ा होगा, भी उपलब्ध होगा । चौकी को अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनाया गया है । इसके अलावा एक चौकी खुर्पाताल के ऊपर नारायननगर के पास भी खुल गई है । ये पुलिस चौकियां नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ बढ़ने पर पर्यटकों को बाईपास पर रोकने व उनका उचित मार्गनिर्देशन करेंगी और पार्किंग को सुव्यवस्थित करेंगी ।

ALSO READ:  भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम व पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ की एफ आई आर निरस्त करने संबंधी पूर्व विधायक सुरेश राठौर की याचिका पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला ।

You missed

You cannot copy content of this page