खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल नगर में आंतरिक मार्गों के सुधारीकरण को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी वंदना सिंह ने अधिकारियों की बैठक ली।

बैठक में नैनीताल नगर की कुल 58 सड़कों के अंतर्गत लगभग 60 किमी लंबाई के सुधारीकरण, सौंदर्यीकरण व चौड़ीकरण के संबंध में दिशा-निर्देश दिये गये। नगर के सात चौराहों चीना बाबा, मन्नु महारानी, मस्जिद, तल्लीताल रिक्शा स्टैंड, ठंडी सड़क, भारतीय स्टैट बैंक मल्लीताल, मोहन-को चौराहों का सुधारीकरण एवम सौन्दर्यकरण की आवश्यकता का आकलन करने हेतु सचिव प्राधिकरण के नेतृत्व में टीम बनाने के निर्देश दिये ।
जू रोड व  बिरला रोड के सुधारीकरण की डीपीआर को प्राधिकरण की अग्रिम बैठक में रखे जाने तथा अन्य मार्गों के डीपीआर शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत किए जाने के निर्देश पीडब्ल्यूडी को दिए गए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी शिवरचरण द्विवेदी, लोनिवि तराई अधिशासी अभियन्ता रत्नेश कुमार सक्सेना, सहायक अभियन्ता प्रकाश उप्रेती, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

You missed

You cannot copy content of this page