खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  नैनी महिला जागृति संस्था नैनीताल द्वारा जिला उद्योग केंद्र हल्द्वानी के सहयोग से ऐपण पर आधारित 21 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम प्रशिक्षण के तीसरे दिन शहर के विशिष्ट जन भी पहुंचे और उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं दी ।
आयोजक संस्था की अध्यक्ष मंजू रौतेला ने बताया की प्रशिक्षण कार्यक्रम में 25 महिलाएं प्रतिभाग कर रही हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम  28 सितंबर से 18 अक्टूबर तक चलेगा। आज प्रशिक्षण शिविर में  पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी, रामसेवक सभा के अध्यक्ष मनोज शाह, सेवा समिति की महासचिव डॉ सरस्वती खेतवाल, पूर्व सभासद घनश्याम लाल साह आदि पहुंचे ।

ALSO READ:  निर्माणाधीन पानी की टंकी की शटरिंग हटाने के दौरान दम घुटने से मां व दो बेटों की मौत ।

प्रशिक्षण में जानकी बिष्ट द्वारा ऐपण कला की बारीकियों के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी दी गई।

You missed

You cannot copy content of this page