खबर शेयर करें 👉
नैनीताल।  बीडी पांडे अस्पताल के मुख्य गेट के बन्द होने पर  गेट फांद कर अंदर जाने का प्रयास कर रहे एक युवक का अचानक पैर फिसलने से वह 15 फीट गहरे नाले में जा गिरा। इस दौरान वह गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसको अस्पताल के स्टाफ द्वारा आनन फानन में उपचार के लिए लाया गया।
बता दें बीते दो वर्षों से कोविड के चलते बीडी पांडे अस्पताल के पिछले गेट को बंद किया गया है। और अस्पताल आने के लिए एकमात्र गेट को खोला गया है। कई बार लोगों ने अस्पताल प्रबंधन से पिछले गेट को खोलने की मांग भी की लेकिन गेट नही खोला गया, जिसका अंजाम आज  एक बड़ा हादसे के रूप में सामने आया।
अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक मल्लीताल रुकुट कम्पाउंड निवासी 28 वर्षीय दीपक कुमार  पिछले बंद गेट से अंदर आने का प्रयास कर रहा था, जिसके लिए वह गेट पर चढ़ा और अचानक उसका पैर फिसल गया । जिससे वह 15 फीट गहरे नाले में जा गिरा और गम्भीर रूप से चोटिल हो गया। जिसको अस्पताल स्टाफ द्वारा तत्काल उपचार लिए इमएजेंसी में लाया गया। जहां पर उसको उपचार दिया जा रहा है।
इमएजेंसी में तैनात अर्जुन रावल ने बताया कि ऊंचाई से गिरने के कारण युवक के पैर का मांस फट गया। जिसको उपचार देकर अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।
ALSO READ:  भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम व पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ की एफ आई आर निरस्त करने संबंधी पूर्व विधायक सुरेश राठौर की याचिका पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला ।

You missed

You cannot copy content of this page