खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। मल्लीताल बड़ा बाजार स्थित एक्सेस बैंक  के ए टी एम से मंगलवार की सुबह चोरी का प्रयास किया गया है। एटीएम के सीसी टीवी कैमरे की फुटेज में एक युवक चोरी करता नजर आ रहा है।

बैंक प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है । युवक ने एटीएम मशीन खोलकर रुपये निकाल लिए । प्राप्त सूचना  के अनुसार मल्लीताल रामसेवक सभा के सामने एक्सेस बैंक के एटीएम में सुबह करीब 5 बजे चोरी हो गई। चोरी के समय सायरन बजने से लोग बाहर निकल आये । एटीएम के सीसीटीवी कैमरे में एक युवक एटीएम मशीन खोलता नजर आ रहा है।बैंक कर्मियों की शिकायत के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

ALSO READ:  रामगढ़ विकासखंड के ग्राम हली (शेरा) में तीन वर्ष पूर्व आई आपदा के बाद आपदा राहत में निर्माणाधीन नाले का निर्माण आधे में ही छोड़ा गया, भाजपा नेता हेम आर्य के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन,

कोतव प्रीतम सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

You missed

You cannot copy content of this page