खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन पर गुरुवार को विश्व विद्यालय कार्य परिषद सदस्य अरविंद पडियार के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने कुलपति प्रोफेसर दीवान सिंह रावत से मिलकर उन्हें बधाई दी ।

इस दौरान अरविंद पडियार ने कहा कि कुमाऊँ विश्वविद्यालय का शिक्षा के क्षेत्र में गौरवशाली इतिहास रहा है। । विश्वविद्यालय के सम्मान और इतिहास को आगे बढ़ाते हुए भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने पधारकर विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को सुशोभित किया ।

ALSO READ:  भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जनसंपर्क अभियान: जनता और व्यापारियों की सुनी समस्याएं, कैबिनेट मंत्री का किया स्वागत

साथ ही विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा लगातार शिक्षा के क्षेत्र में सफल प्रयास किए जा रहे हैं जिससे कि आज देश के अंदर विश्वविद्यालय का एक विशेष स्थान शिक्षा के क्षेत्र में बन गया है।

कुलपति प्रो.दीवान सिंह रावत को रसायन के क्षेत्र में उत्तराखण्ड गौरव सम्मान से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  द्वारा सम्मानित किया गया जिसके लिए भी उन्हें बधाई दी गई ।

ALSO READ:  अंकिता भंडारी हत्याकांड --:उत्तराखंड महिला मंच ने सरकार और जांच एजेंसियों पर उठाए गंभीर सवाल, महिला मंच ने कहा वे इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक ले जाने के लिए दृढ़ संकल्पित, निचली अदालत द्वारा दोषियों को दी गई आजीवन कारावास की सजा को 'मृत्युपर्यंत कारावास' में बदलने की मांग।

 

शिष्टमंडल में कुमाऊँ विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य अरविंद पडियार, पूर्व मण्डल अध्यक्ष आनन्द बिष्ट,पंकज बर्गली, सभासद भगवत रावत, डॉ मोहित रौतेला, विक्रम रावत आदि उपस्थित रहे ।

You missed

You cannot copy content of this page